दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के लिए मतदान शुरू

0

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चार केंद्रीय पदों पर पदाधिकारियों के चयन के लिए मतदान शुरू हो गए है। लेकिन ऐसा देखा जा रहा है कि पहले ही मुकाबले इस बार कम वोटिंग की जा रही है। डूसू चुनाव अधिकारी प्रो एसबी बब्बर ने बताया कि इस बार 1.30 लाख छात्र अपने मत का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव के लिए कुल 51 मतदान केंद्र (विभाग और कॉलेज) बनाए गए हैं। सुबह के कॉलेजों में 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और सांध्य कॉलेजों में शाम 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक मतदान होगा। अध्यक्ष पद के लिए 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए 5, सचिव पद के लिए 5 और संयुक्त सचिव पद के लिए 4 उम्मीदवार मैदान में हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के लिए प्रचार का शोर सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे थम गया।

इसे भी पढ़िए :  Video: जेएनयू छात्र उमर खालिद का सेमिनार रद्द होने पर भिड़े AISA और ABVP, पुलिस ने बरसाई लाठीयां

Click here to read more>>
Source: news state