अफगानिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट पर बड़ा फिदायीन हमला, 3 लोगों की मौत, 7 घायल

0
अफगानिस्तान के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट पर बड़ा फिदायीन हमला

अफगानिस्तान के काबुल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट पर बड़ा फिदायीन हमला हुआ है। स्टेडियम में चल रहे टी-20 मैच के दौरान चेक पोस्ट पर फिदायीन ने खुद को बम से उड़ा लिया। हालांकि इस धमाके में सभी क्रिकेट खिलाड़ी सुरक्षित है लेकिन गेट पर मौजूद एक सुरक्षाकर्मी और तीन आम लोगों की मौत हो गई जबकि सात घायल है।

इसे भी पढ़िए :  बैडमिंटन : एशिया चैम्पियनशिप में सिंधु की जीत, सायना बाहर

जब यह हमला हुआ उस दौरान स्टेडियम में शेपगेजा टी-20 टूर्नामेंट चल रहा था। जिसमें पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के कई क्रिकेटर्स इस लीग में खेलते है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि हमले के बाद खिलाड़ियों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  अफगानी शरणार्थियों पर पाकिस्तान सख्त, 6 महीने की दी डेडलाइन

आपको बता दें कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टीम के हेड कोच के लिए आवेदन मंगवाया था जिसमें कुछ पूर्व भारतीयों खिलाड़ियों के आवेदन करने की बात सामने आ रही थी।

इसे भी पढ़िए :  अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला, 40 की मौत की ख़बर

Click here to read more>>
Source: ABP news