जापान मेक इन इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है : शिंजो आबे

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे ने बुलेट ट्रेन की आधारशिला रखी। इस मौके पर जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने हिंदी में नमस्‍कार के साथ भाषण की शुरुआत करके भारतीयों का दिल जीत लिया। उन्‍होंने कहा कि भारत और जापान की दोस्‍ती के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। उन्‍होंने पिछले दिनों को याद करते हुए कहा कि आज से 10 साल पहले मुझे भारत की संसद में बोलने का मौका मिला था। ताकतवर भारत, जापान के हित में है और जापान, भारत के हित में है।

इसे भी पढ़िए :  ममता ने सरकार को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम, कहा फैसला वापस ले वर्ना तेज करेंगे आंदोलन

जापान मेक इन इंडिया के लिए प्रतिबद्ध है। जापान और भारत स्‍वतंत्रता के मूल्‍यों और लोकतंत्र का सम्‍मान करता है। जापान का ‘ज’ और इंडिया का ‘य’ मिल जाए तो जय बनते हैं। मेरी इच्‍छा है कि अगर अगली बार आऊं तो बुलेट ट्रेन में बैठूं। अंत में उन्‍होंने कहा कि जय जापान-जय भारत।

इसे भी पढ़िए :  यह महिला दूसरों की पतियों की गर्लफ्रेंड को बेइज्जत करके करती है पिटाई, देंखे वीडियो

उन्‍होंने कहा कि जापानियों की संघर्षशीलता का उल्‍लेख करते हुआ बताया कि द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद जापान मलबे के ढेर में तब्‍दील हो गया था। लेकिन जापान ने हार नहीं मानी और अपनी मेहनत से विकसित देशों में अपनी जगह बनाई। जापान ने ऐसी बुलेट ट्रेन बनाई है जो अद्भुत है।

इसे भी पढ़िए :  हार्ट ऑफ एशिया आज से शुरू, पीएम करेंगे सम्मेलन की अगुआई, पाक विदेशमंत्री भी हिस्सा लेने पहुंचेंगे पंजाब

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK