डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के जेल में जाते हीं उनसे जुड़े हुए एक से बढ़कर एक चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे है। इनमें से कुछ आरोप तो बेहद गंभीर हैं। इसी क्रम में डेरा की एक पूर्व साध्वी ने बताया कि, राम रहीम मनपसंद लड़कियों को रोज रात 11 बजे अपनी ‘गुफा’ में बुलाता था। पीड़िता का कहना है कि वह भी गुफा में गई थी, लेकिन पीरियड्स का बहाना बनाकर राम रहीम के चंगुल से निकल आई थी।
डेरा की पूर्व साध्वी ने बताया कि बुलाने पर लड़कियां चली तो जाती थीं, लेकिन वापस आने पर मजबूरी की वजह से कुछ बोल नहीं पाती थीं। गुफा के अंदर जाने वाली लड़कियों को डराया जाता था कि अगर उन्होंने राम रहीम की इच्छा पूरी नहीं की तो उनके भाई को मार दिया जाएगा। पूर्व साध्वी ने बताया कि एक रात उसे भी राम रहीम की गुफा में भेजा गया। उसे कहा गया था कि ‘पिताजी को माफी’ देनी है। अंदर जाने पर उसे राम रहीम के मंसूबों का पता चला। इसके बाद उसने राम रहीम से कहा कि उसे पीरियड्स हो रहे हैं। साध्वी का यह भी कहना है कि राम रहीम का शिकार होने से बचने के लिए साध्वियां अक्सर पीरियड्स का बहाना बनाती थीं।