CBSE ने जारी की नई गाइडलाइन, स्कूलों में लगे CCTV

0

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने स्कूलों से कहा है कि वे अपने परिसर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाएं और यह सुनिश्चित करें कि यह कैमरे हर समय काम करते रहें। सीबीएससी ने स्‍कूलों को अपने परिसर और वहां पर काम कर रहे कर्मचारियों के सुरक्षा जांच स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन से करवाने को कहा है।

इसे भी पढ़िए :  बंद होगा गुजरात का वो स्कूल , जहां बापू ने ली थी शिक्षा.....

बोर्ड ने यह भी निर्देश दिया है कि स्‍कूलों में सहायक कर्मचारियों की नियुक्‍ति किसी अधिकृत एजेंसियों से ही की जाए और उनका रिकॉर्ड रखा जाए। इसके अलावा स्‍कूलों को सुरक्षा से जुड़े मसलों को ध्‍यान में रखते हुए अपने यहां अभिभावक-शिक्षक-छात्र समिति का गठन करने को कहा गया है ताकि इस मुद्दे पर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया ली जा सके।

इसे भी पढ़िए :  'इको-फ्रेंडली' बकरीद के लिए बहस की जरूरत: बीजेपी

Click here to read more>>
Source: ABP NEWS