अब नेपाल में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 2 घायल

0

दिल्ली
नेपाल के पर्वतीय जिले हुमला में आज एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और नदी की तलहटी में गिरा जिससे पायलट और सहायक पायलट घायल हो गए।

विमान के इंजन में तकनीकी खामी आने के बाद एकल इंजन वाले मकालू विमान के पायलटों ने आपात स्थिति में करनाली नदी की तलहटी की तरफ मोड़ दिया जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। विमान पश्चिमी नेपाल में सुरखेत से सिमिकोट जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  नेपाल में भी 500 और 1000 के नोट को ना

पायलट और सहायक पायलट ने नदी में छलांग लगा दी जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गए। सिमरिक एयर के हेलीकॉप्टर से उन्हें नेपालगंज ले जाया गया। खबरों के अनुसार विमान का मलबा नदी के पानी में बह गया।

इसे भी पढ़िए :  NEWS UPDATE: पाकिस्तान दरगाह में हुए धमाके में 100 के पार पहुंची मरने वालों की तादात, पढ़ें-कब, क्या, कैसे हुआ ?

नेपाल में उड्डयन सुरक्षा के स्तर का खराब रिकार्ड है। इस साल फरवरी में नेपालगंज से जुमला जा रहा एयर कास्थामंडप का एक विमान कालीकोट जिले में हादसे का शिकार हो गया जिससे उसके पायलट और सहायक पायलट की मौत हो गयी।

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों बीजेपी की जीत से डरा चीनी मीडिया