वैष्णोदेवी मंदिर के पास गिरा पत्थर, तीन श्रद्धालु घायल

0

दिल्ली
जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में आज माता वैष्णोदवी मंदिर के समीप एक विशाल पत्थर लुढ़ककर गिर जाने से 10 साल के एक बच्चे समेत तीन श्रद्धालु घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  मिया बीवी राजी, पर कुत्ता बना शादी में दीवार

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘मंदिर के गेट नंबर तीन के समीप एक बड़ा पत्थर लुढक गिर गया और तीन श्रद्धालुओं को उससे गहरी चोट लगी। ’’ अलीगढ़ निवासी अभय गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे कटरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अन्य दो घायल पश्चिम बंगाल के 20 वर्षीय सुरजीत बर्मन और राजस्थान के 30 वर्षीय राजीव सिंह हैं।

इसे भी पढ़िए :  BJP के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा बोले- कश्मीर पर बातचीत के लिए PM से मांगा था वक्त, नहीं मिला

तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।