भारतीय औलपंकि संघ रियो ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख रूपए नकद पुस्कार देगी

0

दिल्ली भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने रियो ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

टीमों के मैनेजर और कोचों के साथ बैठक के बाद अध्यक्ष एन रामचंद्रन और महासचिव राजीव मेहता सहित आईओए के शीर्ष अधिकारियों ने घोषणा की कि राज्य ओलंपिक संस्था पहली बार स्वर्ण पदक विजेता को 50 लाख रूपये, रजत पदक विजेता को 30 लाख रूपये और कांस्य पदक विजेता को 20 लाख रूपये देगी।

इसे भी पढ़िए :  कप्तान विराट बोले- अभी भी ऑस्ट्रेलिया के कई क्रिकेटर उनके अच्छे दोस्त

इसके अलावा कोचों को खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि का 50 प्रतिशत दिया जाएगा। खिलाड़ी के स्वर्ण पदक जीतने पर कोच को 25 लाख रूपये मिलेंगे।

इसे भी पढ़िए :  IND vs ENG: पुणे वनडे में भारत ने इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, कोहली और जाधव ने जड़े शतक

कल उद्घाटन समारोह में भारत के 70 खिलाड़ियों और 24 अधिकारियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।