सावन का तीसरा सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0

यू तो पूरे सावन मंहीना शिव भगवान का माना जाता है। लेकिन सोमवार का दिन भोले बाबा का खास होता है इसीलिए सावन में सोमवार को शिव पूजा का विशेष महत्व होता है। आज सावन का तीसरा सोमवार है और आज भी देशभर के मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा है।

इसे भी पढ़िए :  अब फरवरी में नहीं बल्कि जनवरी में पेश होगा बजट, आखिर क्यों ?

चारों तरफ माहौल भक्तिमय बना हुआ है। मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। भोले बाबा का जलाभिषेक किया जा रहा है। वहीं पूरा वातावरण बोल बम और हर हर महादेव के नारों से गूंज रहा है।

तीसरे सोमवार का क्या है महत्व ?

दरअसल सावन के तीसरे सोमवार पर भगवान शिव के तीन स्वरुपों की पूजा की जाती है। ज्योतिषों के अनुसार इस सृष्टि में तीन गुण हैं सत, रज और तम इन तीन गुणों को मिलाकर ही सृष्टि का निर्माण हुआ है। इस पर स्वयं भगवान शिव संचालन करते हैं। भगवान शिव के नीलकंठ, नटराज व मृत्युजंय इन तीन स्वरुपों की विशेष आराधना करना चाहिए। शिवजी अपने इन्हीं स्वरुपों के जरिए पूर्ण सृष्टि का भरण-पोषण करते हैं। इसलिए शिव भक्तों के लिए यह सोमवार विशेष लाभकारी माना गया है। महादेव का वरदान पाने के लिए जल, दूध, सफेद फूल, चावल डालकर भोलेनाथ का अभिषेक करने से उनकी कृपा सदैव भक्तों पर बनी रहती है।

इसे भी पढ़िए :  BREAKING NEWS: यूपी पहले चरण की वोटिंग शुरू, कई जगह ईवीएम मशीन खराब होने की खबर