प्रभु की राजधानी में टिकट अगर नहीं हुआ कन्फर्म, तो एयर इंडिया कराएगी हवाई सफर

0

भारतीय रेल यात्रियों के लिए एक सुखद खबर है। एयर इंडिया जल्द ही राजधानी रेलगाडि़यों के उन यात्रियों की मदद करेगी जिनकी टिकट कन्फर्म नहीं हुई है। ऐसे यात्रियों को थोड़ा और पैसा खर्च कर एयर इंडिया में सफर करने का विकल्प दिया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आज देशभर में बंद रहेंगी 9 लाख से अधिक दवा की दुकानें, ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का होगा विरोध

दैनिक हिंदुस्तान एयर इंडिया के प्रमुख अश्वनी लोहानी के मुताबिक एयर इंडिया और आईआरसीटीसी में इस आशय का समझौता पहले ही हो चुका है और ये व्यवस्था कुछ ही हफतों में लागू होने की संभावना है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत राजधानी ट्रेन की सभी श्रेणी के उन यात्रियों के पास एयर इंडिया से सफर करने का विकल्प होगा जिनकी टिकट कन्फर्म नहीं हुई है। हालांकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनके रूट पर एयर इंडिया की सेवा हो।

इसे भी पढ़िए :  जानिए साइरस की विदाई क्या थी की वजह

राजधानी रेलगाडि़यों के इस तरह के यात्रियों को आईआरसीटीसी के जरिए ही एयर इंडिया की टिकट की पेशकश की जाएगी। इस प्रस्तावित व्यवस्था का ब्यौरा तैयार किया जा रहा है और ये जल्द ही लागू हो जाएगी।

इसे भी पढ़िए :  दो साल के शीर्ष पर पहुंचा खुदरा महंगाई दर, जुलाई में बढ़कर 6.07 फीसदी हुई