899 में घरेलू उड़ान का ऑफर, 4,999 में घूम आएं विदेश

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

गौरतलब है कि एयरलाइन कंपनियों की ओर से किराये में लगातार डिस्काउंट बढ़ाए जाने के चलते एयर ट्रैवल मार्केट में प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो गई है। एयर एशिया इंडिया के अलावा प्रतिस्पर्धी कंपनियों इंडिगो और जेट एयरवेज जैसी कंपनियों ने भी डिस्काउंट के ऑफर पेश किए हैं। हाल के वर्षों में भारत में घरेलू हवाई यात्रियों में 20 पर्सेंट का इजाफा हुआ है। इस तरह भारत में एयर ट्रैवस मार्केट दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  रतन टाटा ने चली ये चाल, चित्त हुए मिस्त्री

4,999 रुपये में भरें विदेश की उड़ान

एयर एशिया इंडिया मलयेशिया की कंपनी एयर एशिया बेरहैड और टाटा ग्रुप के जॉइंट वेंचर वाली कंपनी है। एयर एशिया ने भारत में घरेलू उड़ानों के अलावा ओवरसीज ट्रैवल के लिए भी 4,999 रुपये तक में उड़ान भरने का ऑफर पेश किया है। नई दिल्ली से कुआलालाम्पुर, बैंकॉक, सिंगापुर, बाली और मेलबर्न जैसी डेस्टिनेशंस के टिकट कंपनी 4,999 रुपये तक में पेश कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन 2017 में साझेदार देश होगा अमेरिका
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse