एयर एशिया का धमाका ऑफर, ट्रेन के स्लीपर क्लास के दाम पर करें हवाई सफर

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसके साथ ही कंपनी ने कुछ चुनिंदा विदेशी उड़ानों पर भी छूट की पेशकश की है। कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक मलेशिया के कुआलालम्पुर और थाईलैंड के बैंकॉक में एक तरफ की यात्रा सिर्फ 999 रुपये में की जा सकती है। इस रूट पर सफर करने के लिए 16 जनवरी से लेकर 31 जुलाई 2017 तक की टिकट बुक की जा सकती है।

इसे भी पढ़िए :  जानिए सरकार ने किन-किन कारों पर बढाया सेस

एयर एशिया ने यह ऑफर उस समय पेश किया है जब बाकी एयरलाइन कंपनियां भी आकर्षक छूट में हवाई सफर कराने के लिए ऑफर पेश कर रही हैं। ट्रेन के किराये में लगातार बढ़ोत्तरी और सर्दियों में काफी लेट चलने के कारण अब यात्री फ्लाइट से ही सफर करना पसंद करने लगे हैं। इंटरनैशनल एयर ट्रांसपॉर्ट असोसिएशन (IATA) के मुताबिक नवंबर 2016 में भारत के घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या में 22.3 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। जबकि उस वक्त नोटबंदी के कारण प्रतिकूल असर पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  एयर इंडिया ने उमर अब्दुल्ला को ट्विटर से किया ब्लॉक
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse