धमाका ऑफर: 1000 रुपए से भी कम में करें हवाई सफर

0
एयरलाइंस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंडिगो, स्पाइसजेट और जेट एयरवेज एयरलाइंस हवाई सफर पर स्पेशल ऑफर दे रही हैं। इसके तहत एडवांस टिकट बुकिंग पर बड़ी छूट दी जा रही है। इंडिगो 14 दिसंबर 2016 से अक्टूबर 2017 तक यात्रा करने पर टैक्स सहित 799 रुपए की टिकट का ऑफर दे रही है। इंडिगो का 799 का ऑफर घरेलू रूट के लिए है, जैसे कोयंबटूर-चेन्नई। बेंगलूरु-हैदराबाद रूट पर टिकट 999 रुपए से शुरू होती है और दिल्ली-जयपुर की टिकट 1041 रुपए से शुरू होती है।

इसे भी पढ़िए :  जेट एयरवेज की फ्लाइट में इंजीनियर ने की एयरहोस्टेस से 'गंदी हरकत',नशे में धुत का आरोपी

जेट एयरवेज ने देश के चुनिंदा हवाई रूट पर न्यूनतम 899 रुपये में एकतरफा हवाईयात्रा का ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत बुकिंग की तारीख से 15 दिनों तक की यात्रा के लिए इकोनॉमी क्लास के हवाई टिकट बुक कराए जा सकेंगे। एयरलाइन की घोषणा के अनुसार इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल होंगे। एयरलाइन की घोषणा के मुताबिक इसके लिए दो दिसंबर आधी रात तक टिकट बुक करवाई जा सकती है। वहीं स्पाइसजेट ‘स्पाइसी एनुअल सेल’ के तहत कुछ चुनिंदा घरेलू रूट्स पर 737 रुपए में सफर करा रही है। इसके तहत 9 जनवरी से 28 अक्टूबर 2017 तक यात्रा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  1.5 लाख करोड़ रुपये में स्पाइसजेट खरीदेगा 205 नए विमान
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse