आईफोन 6S और आईफोन 6S प्लस के कीमतों में 22 हजार तक की कटौती

0
आईफोन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मशहूर टेक कंपनी एप्प्ल ने अपन आईफोन 6S और आईफोन 6S प्लस के दाम में भारी कटौती करते हुए 22 हजार रुपए तक दाम घटा दिए हैं। बताया जा रहा है एप्पल की यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। खबर के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, 82 हजार रुपए में मिलने वाला एप्पल आईफोन 6S (128 जीबी) अब 22 हजार रुपए की कटौती के बाद मात्र 60 हजार रुपए में मिलेगा। इसके मुताबिक, वहीं 6 एस से बड़ी स्क्रीन वाला आईफोन 6S प्लस (128 जीबी) कटौती के बाद अब 70 हजार रुपए में मिलेगा। इस फोन की कीमत में भी 22 हजार की कटौती की गई है।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जिओ का असर, एयरटेल ने 4जी इंटरनेट की दरें 80 फीसदी घटाईं

इसके अलावा इस साल की शुरुआत में लॉन्च होने वाले 4 इंच स्क्रीन वाला एप्पल के स्मार्टफोन आईफोन SE के दाम भी कंपनी ने कम किए हैं। 49 हजार रुपए में बिकने वाले आईफोन SE के 64 जीबी वर्जन की कीमत अब 44 हजार रुपए रह जाएगी। कंपनी ने यह कटौती नए आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस की लॉन्चिंग के करीब एक हफ्ते बाद की है। बता दें एप्पल ने नए आईफोन 7 सितंबर को लॉन्च किया था, जो 8 अक्टूबर से भारत में उपलब्ध होगा।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव करने वाले हैं नौकरियों की बौछार, पतंजलि देगा 5 करोड़ युवाओं को रोजगार

अगले पेज पर जानिए आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के फीचर्स

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse