सरकार पर फूटा विजय माल्या का गुस्सा, कहा- मदद की मांग की थी, कर्ज की नहीं

0
विजय माल्या
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

शराब कारोबारी विजय माल्या ने किंगफिशर एयरलाइंस के बंद होने के लिए सरकार की पॉलिसीज और उस दौर की इकोनॉमिक कंडीशंस को जिम्मेदार ठहराया है। माल्या ने कहा कि जनता के पैसे से सरकार के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को बेलआउट दिया गया, लेकिन ‘सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन’ को ऐसे ही छोड़ दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  रिजर्व बैंक का अलर्ट: जांच-परख कर ही लें 500 और 1000 के नोट, नकली नोटों का चल रहा है खेल

 

 

माल्या ने अपने बचाव में कई ट्वीट किए। माल्या ने ‘जनता के पैसा एयर इंडिया को दिए जाने’ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्होंने पॉलिसी में बदलाव से संबंधित मदद मांगी थी। माल्या ने सीबीआई और सेबी से ये भी कहा कि उन्हें बताना होगा कि उनपर किस आधार पर आरोप लगाए गए। माल्या ने ट्वीट में लिखा, “किंगफिशर एयरलाइंस जब डूबी उस समय तेल की कीमतें 140 डॉलर प्रति बैरल थीं और डॉलर के मुकाबले रुपया गिरा हुआ था। अर्थव्यवस्था की हालत खराब थी।”

इसे भी पढ़िए :  अपने दो होटलों को बेचेगी सहारा समूह

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse