दागी कंपनी से नोट छपाई पर सरकार ने दी सफाई

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

दरअसल, केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार पर आरोप लगाया कि डे ला रू को भारत में प्लास्टिक के नोट छापने के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जबकि यह कंपनी काली सूची में है। यह उच्चस्तर पर मिलीभगत को दिखाता है।

इसे भी पढ़िए :  मनरेगा के तहत केंद्र ने जारी किए इस साल 28,022 करोड़ रुपए

उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में तत्कालीन वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने राज्यसभा में नोटों की छपाई की सुरक्षा से जुड़े एक सवाल के जबाव में कहा था कि अनुबंध में निर्धारित विनिर्देशों के पालन में असफल रहने के कारण डे ला रू को काली सूची में डाल दिया गया है।

इसे भी पढ़िए :  आपके क्रेडिट स्कोर से तय होगी आपके होम लोन की EMI
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse