केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाई पर गैस की कालाबाजारी के आरोप में केस दर्ज

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। बीजू जनता दल (बीजद) नेताओं के घरों पर चिटफंड मामले हुई सीबीआई की छापेमारी के बाद केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाई सौमेंद्र प्रधान के खिलाफ ओडिशा पुलिस की सतर्कता शाखा ने घरेलू गैस (एलपीजी) की कालाबाजारी के आरोप में केस दर्ज किया है।

सतर्कता विभाग ने इस मामले में सौमेंद्र और तीन अन्य लोगों लोगों के खिलाफ आईपीसी और भारतीय विस्फोट कानून के तहत मामला दर्ज किया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि बीजेडी इस मामले में राजनीति कर रही है।

इसे भी पढ़िए :  राम मंदिर को लेकर उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'वे शायद ईंटें खोज रहें होंगे'

इस पर केंद्रीय मंत्री ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मंगलवार(17 जनवरी) को कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस विभाग का मंत्री होने के नाते, मैं कहना चाहूंगा कि यदि ऐसा लगता है कि मेरे भाई या किसी अन्य ने गलती की है, तो कार्रवाई होनी चाहिए।

इसे भी पढ़िए :  सरकार लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को मंजूरी देने की इतनी इच्छुक क्यों? : बंबई हाई कोर्ट

प्रधान ने कहा कि उनका भाई कानून से ऊपर नहीं है और इस मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को छापेमारी करने का अधिकार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केस दर्ज किए जाने के बाद सौमेंद्र प्रधान ने अग्रिम जमानत के लिए ओडिशा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

इसे भी पढ़िए :  कुत्ते ने अपने भाई को मरने के बाद दफनाया और मातम मनाया, दर्दनाक वीडियो देखकर भर जाएंगी आंखें

आगे पढ़े, BJP ने लगाया राजनीति का आरोप

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse