अब से दिल्ली को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाएगा, इससे पहले ये दर्जा मुंबई को मिला था लेकिन अब इस पर दिल्ली ने अपना कब्जा जमा लिया है। ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की ओर से कराये गए एक सर्वे में दुनिया के 50 मेट्रोपोलिन शहरों में दिल्ली को 30वां स्थान मिला है वहीं मुंबई एक स्था पिछड़कर 31वें शान पर पहुंच गया। गुड़गांव, नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहरों को मिलाकर दिल्ली-एनसीआर की जीडीपी 370 अरब डॉलर यानी करीब 25,164 अरब रुपये है।
वहीं देश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले शहर में मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, वसाई-विरार, भिवंडी और पनवेल को शामिल किया गया है। इन शहरों की संयुक्त जीडीपी 368 अरब डॉलर रही है। सर्वे में यह भी कहा गया है कि भविष्य में भी मुंबई देश की इकॉनमिक कैपिटल के तौर पर दिल्ली को पछाड़ पाएगी इस बात की संभावना नहीं है। ग्लोबल एयवाइजरी फर्म के अनुमान के मुताबिक 2030 में दोनों शहर दुनिया के बड़े आर्थिक केंद्रों में से एक होंगे। ऑक्सफर्ड के अनुमान के मुताबिक 2030 में दिल्ली का स्थान 11वां और मुंबई का 14वां होगा।
हालांकि मुंबई की आबादी एनसीआर की तुलना में कम है, इस लिहाज से प्रति व्यक्ति आय के मामले में वह दिल्ली से आगे है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के विश्लेषण के मुताबिक मुंबई की प्रति व्यक्ति जीडीपी 16,881 डॉलर है, जबकि दिल्ली की 15,745 डॉलर है। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से जुड़े प्रफेसर बिनो पॉल ने कहा कि उदारीकरण के बाद एनसीआर ने फिजिकल और सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर के मामले में मुंबई को पीछे छोड़ दिया है।