GST रिटर्न फाइल करने में व्यापारी परेशान, सरकार पर स्वामी ने उठाया सवाल

0

जीएसटी पोर्टल की खामियां दूर न होने पर यह व्यापारियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। वही बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि जब उन्होंने इसे लेकर चेताया था तब उनकी किसी ने बात नहीं सुनी।स्वामी ने इस ट्वीट में अपनी चेतावनी से संबंधित एक खबर भी डाली है, जिसमें GSTN की दिक्कतों को रेखांकित करते हुए कहा गया है कि सरकार को अब यह पोर्टल प्राइवेट कंपनियों से छीन कर इसे केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के जिम्मे कर देना चाहिए।

जीएसटी पोर्टल न चलने के कारण व्यापारियों को रिटर्न फाइल करने में कई दिन लग रहे हैं। ऐसे में व्यापारी व्यापार करें या रिटर्न फाइल करें। इस पर बार-बार रिटर्न भरने की तिथि बढ़ने से व्यापारियों को फिर रिटर्न की कवायद करनी पड़ रही है। तमाम शिकायतों के पश्चात भी व्यापारियों को उनकी समस्या का समाधान नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  नेशनल हेराल्ड केस : बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी की अर्जी खारिज, अगली सुनवाई 10 फरवरी को

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK