50,000 से अधिक नकद लेनदेन पर टैक्स लगा सकती है सरकार

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

यही नहीं समिति ने डिजिटल भुगतान के दायरे को और बढ़ाने के लिए बसों और मेट्रो शहरों की उपनगरीय ट्रेनों में भी कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने की सिफारिश की है। माना जा रहा है कि अगले महीने एक फरवरी को पेश होने वाले आम बजट में भी केंद्र सरकार डिजिटल भुगतान को लेकर तमाम तरह की छूटों का एलान कर सकती है।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार का तोहफा, नए साल में एटीएम से निकाल सकेंगे 2500 की जगह 4500 रूपए

रिपोर्ट में यह भी दर्शाया गया है कि डिजिटल पेमेंट के मामले में भारत दूनिया में कितना पीछे है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जहां चीन में हर 10 लाख व्यक्तियों पर डिजिटल भुगतान के 16,602 सेंटर हैं, मेक्सिको में 7,189, ब्राजील में 25,241 और सिंगापुर में 31,096 पे पाइंट हैं, वहीं भारत में हर 10 लाख लोगों पर सिर्फ 1,080 डिजिटल भुगतान के केंद्र हैं।

इसे भी पढ़िए :  पुराने नोट रखने पर नहीं होगी जेल, लेकिन 10 हजार रुपए लगेगा जुर्माना
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse