‘वोट नहीं देना है तो मत दीजिए, लेकिन जूता मत फेंकिए’

0
राजनाथ सिंह
फाइल फोटो।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार(24 जनवरी) को पंजाब में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर पिछले दिनों जूता फेंकने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि अगर आप वोट नहीं देना चाहते हैं तो मत दीजिए, लेकिन आप जूते मत फेंकिए। गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब के लांबी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के ऊपर जूता फेंका गया था।

इसे भी पढ़िए :  केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया ITBP कैंपस में स्वच्छता अभियान की शुरुआत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने राज्य में चुनाव प्रचार के गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए कहा कि यह क्या हो रहा है। प्रकाश सिंह बादल जैसी शख्सियत के साथ ऐसा होना शर्मनाक है। आपको वोट नहीं देना है मत दें, लेकिन क्या आप उन पर (प्रकाश सिंह बादल) लाठियां चलाएंगे, जूते फेकेंगे? उन्होंने कहा कि जूता फेंकने की घटना बेहद शमर्सार करने वाली हैं।

इसे भी पढ़िए :  राजनाथ सिंह ने कहा कश्मीर घाटी की स्थिति में सुधार हो रहा है

चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने पंजाब में मादक पदार्थ बुराई के लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया। इस मसले पर पूरे राज्य को ‘बदनाम’ करने के लिए विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा कि पंजाब में जो कोई भी मादक पदार्थों के कारोबार को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  संसद में बोले राजनाथ- कश्मीर हिंसा के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार