जियो की डाउनलोड स्पीड सबसे तेज, दूसरे नंबर पर आइडिया- TRAI

0
जिओ

पिछले साल सितम्बर में रिलायंस जियो की टेलीकॉम सर्विसेज की एंट्री ने दूरसंचार इंडस्ट्री में हड़कंप मचा दिया था।
फ्री में सर्विसेज प्रदान करने से जियो ग्राहकों की पहली पसंद तो बन ही गया था और अब स्पीड के मामले में भी जियो नंबर 1 पोजीशन पर है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (TRAI) के मुताबिक़ ब्रॉडबैंड स्पीड में जियो इस वक़्त सबसे पहले पायदान पर है । जियो की तेज़ी से बढ़ती सफलता ने अन्य टेलीकॉम कंपनियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

इसे भी पढ़िए :  रिलायंस जियो की वजह से सरकार को अब तक इतने करोड़ का नुकसान

ट्राई के मुताबिक, रिलायंस जियो  की डाउनलोड स्पीड अपने राइवल कंपनियों जैसे आइडिया सेल्युलर और एयरटेल के मुकाबले दोगुनी ज्यादा है। ट्राई हर महीने औसत मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के बारे में जानकारी देता है। फरवरी में जारी किए गए ट्राई के डाटा के मुताबिक जियो की डाउनलोड स्पीड में जनवरी के मुकाबले हल्की गिरावट आने के बावजूद यह सबसे तेज नेटवर्क बना हुआ है। जनवरी में जियो की औसत डाउनलोड स्पीड जहां 17.42 mbps थी, वहीं फरवरी में यह घटकर 16.48 mbps रह गई। इस स्पीड पर यूजर सिर्फ 5 मिनट के अंदर एक मूवी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  हर दिन 6 से 11 लाख ग्राहकों को जोड़ रही है रिलायंस जियो

डाउनलोड स्पीड के लिहाज से आइडिया 8.33 एमबीपीएस के साथ दूसरे और एयरटेल 7.66 एमबीपीएस के साथ तीसरे स्थान पर है। वहीं, वोडाफोन के लिए यह स्पीड 5.66 एमबीपीएस और बीएसएनएल के लिए 2.89 एमबीपीएस आंकी गई है।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी की तस्वीरें इस्तेमाल करने पर, केंद्र सरकार ने पेटीएम और जियो को भेजा नोटिस