आपके क्रेडिट स्कोर से तय होगी आपके होम लोन की EMI

0
क्रेडिट स्कोर
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

अब तक क्रेडिट स्कोर से यह तय होता रहा है कि किसी को लोन मिलने में कितनी सुविधा या परेशानी होगी या फिर लोन मिलेगा भी कि नहीं। लेकिन अब इससे यह भी तय होगा कि किसी के होम लोन की ईएमआई कितनी होगी। दरअसल, अब होम लोन पर ब्याज दर को क्रेडिट रेटिंग से लिंक किए जाने का चलन सामने आ रहा है और इसकी शुरुआत करने जा रहा है अभी सबसे सस्ता होम लोन ऑफर करने वाला बैंक ऑफ बड़ौदा।

इसे भी पढ़िए :  जीएसटी पर समर्थन जुटाने सरकार पहुंची माकपा के पास

बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन पर ब्याज दर को लोन लेने वाले के क्रेडिट स्कोर से जोड़ेगा। यह अभी बैंक क्रेडिट इन्फर्मेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया (CIBIL) के क्रेडिट स्कोर पर भरोसा करेगा। इसके तहत जिस किसी व्यक्ति का सिबिल स्कोर 760 पॉइंट्स से ज्यादा होगा, उसे होम लोन पर महज 8.35% की दर से ब्याज चुकाना होगा। 725 से 759 तक के क्रेडिट स्कोर वाले बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक होम लोन पर 8.85% जबकि 724 से कम स्कोर वाले ग्राहक 9.35% की दर से ब्याज देंगे। जो पहली बार लोन ले रहे हैं और जिनका कोई क्रेडिट स्कोर नहीं है, उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा 8.85% पर होम लोन देगा। खास बात यह है कि दूसरे बैंक भी बैंक ऑफ बड़ौदा के नक्शे कदम पर चलने की तैयारी में हैं।

इसे भी पढ़िए :  आज देशभर में बंद रहेंगी 9 लाख से अधिक दवा की दुकानें, ऑनलाइन दवाओं की बिक्री का होगा विरोध

नई ब्याज दरों का लोन की रकम और अवधि से कोई लेना-देना नहीं है। मतलब, कोई कितना भी और कितने भी साल के लिए होम लोन ले, नई ब्याज दर क्रेडिट स्कोर के आधार पर ही लागू होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा का 8.35% का रेट सभी बैंकों से कम है। दूसरे बड़े बैंक, मसलन बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई आदि भी होम लोन पर क्रमशः 8.65% और 8.70% का रेट ऑफर कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  स्नैपडील ने दिया एक खास ऑफर, COD कर घर मंगवाए कैश

अगले पेज पर जानें कैसे तय होता है क्रेडिट स्कोर?

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse