पढ़िए क्या है ऐश्वर्या राय के सुसाइड से जुड़ी वायरल खबर का सच

0
एश

पिछले दिनों इंटरनेट पर हर तरफ ऐश्वर्या राय के सुसाइड की कोशिश वाली खबर छाई रही। हर तरफ यही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि ऐश्वर्या राय को सुसाइड करना पड़ा। हालांकि, ऐश की सुसाइड से जुड़ी ये खबरें केवल एक अफवाह थीं, जो उनके फैन्स के बीच टेंशन पैदा करने के मकसद से उड़ाई गई थी।

इसे भी पढ़िए :  ऐश और रणबीर के रोमांस पर अभिषेक का ये है रिएक्शन...

उन अफवाहों में बताया जा रहा था कि परिवार वालों से काफी बहस के बाद ऐश्वर्या राय ने नींद की दवाओं की ओवरडोज़ लेकर खुद को खत्म करने की कोशिश की। खबरें थीं कि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के दौरान रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय के बोल्ड फोटोशूट से बच्चन परिवार ऐक्ट्रेस से नाराज था और इसी को लेकर परिवार में मनमुटाव था। अफवाहें तो इस हद तक पहुंच गईं कि बच्चन परिवार ने ऐश्वर्या की हालत देखकर फौरन डॉक्टर को कॉल किया और मीडिया से बचने के लिए घर पर ही उनका इलाज करवाया जा रहा था।

इसे भी पढ़िए :  मनवीर की शादी के बारे में जानते थे सलमान !

बता दें कि ऐश्वर्या के सुसाइड की यह खबर पूरी तरह से बकवास है और वह बिल्कुल सही सलामत हैं। ऐश्वर्या इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ की सफलता को सेलिब्रेट कर रही हैं और अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर टाइगर क्यों कहा 'बिकीनी बेब'