कल से भारत के 24 शहरो में आकाशवाणी संगीत सम्मेलन

0
आकाशवाणी संगीत सम्मेलन

भारत के सबसे बड़े शास्त्रीय संगीत समारोहों में से एक आकाशवाणी संगीत सम्मेलन कल देश के 24 विभिन्न शहरों में एक साथ शुरू होगा। यह वार्षिक संगीत उत्सव 1954 से होता आ रहा है और इसमें दिग्गज शास्त्रीय संगीत गायक अपनी प्रस्तुति देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  भारत चलने वाला है अब ये चाल, पाकिस्तान होगा कंगाल!

पिछले साल इसमें लोक और सुगम संगीत को भी शामिल किया गया और इस साल आकाशवाणी ने इसे संपूर्ण आकार प्रदान करने के लिए इसमें पश्चिमी संगीत को भी शामिल किया है। यहां जारी एक बयान में कहा गया। यह वाषिर्क संगीत सम्मेलन 24 सितंबर को 24 विभिन्न स्थानों पर होगा और इसमें दी गई प्रस्तुतियों को ऑल इंडिया रेडियो के नेशनल हुक अप पर एक महीने तक प्रसारित किया जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  आलिया ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाने पर डांस कर लगाई आग, देखें वीडियो

हिंदुस्तानी और कर्नाटक संगीत के लिए कार्यक्रम 16 स्थानों- दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलूरू,आगरा, भोपाल, चंडीगढ़,जालंधर, धारवाड़, जयपुर, पुणे,वलसाड़,वडोदरा, तिरवनंतपुरम, कोझिकोड और विजयनगरम में आयोजित किए जाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को चीन का झटका, कश्मीर मुद्दे पर शंघाई कॉरपोरेशन ऑर्गेनाइजेशन नहीं करेगा समर्थन

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति सुबह सवेरे दो जगहों- पटना और शिमला में होगी। वहीं सुगम और लोक संगीत के लिए सांध्यकालीन प्रस्तुतियां पांच स्थानों- अल्मोड़ा, रामपुर, संबलपुर, मैसूरू और कलबुरगी में की जाएंगी।