अमिताभ बच्चन होस्ट करेंगे क्राइम शो ‘सावधान इंडिया’

0
अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन जल्द ही छोटे पर्दे के मशहूर क्राइम शो ‘सावधान इंडिया’ को होस्ट करते दिखेंगे। खबरों के मुताबिक यह एक खास एपिसोड होगा जिसके दो एपिसोड में बिग बी बतौर एंकर नज़र आएंगे।

इसे भी पढ़िए :  ऐश्वर्या और अभिषेक के बीच झगड़ा, पढ़ें कौन है लड़ाई की वजह?

सूत्रों के मुताबिक इस एपिसोड में अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म ‘पिंक‘ का भी प्रोमोशन करेंगे। यह फिल महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर आधारित है। फिल्म में बिग बी एक वकील का रोल प्ले कर रहे हैं, फिल्म में उनके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नु, कीर्ति कुल्हारी और आन्द्रिया भी हैं।

इसे भी पढ़िए :  कपिल शर्मा ने किया आंखे दान करने का फैसला

अमिताभ बच्चन

बताया जा रहा है कि अमिताभ शो के नए अभियान के लिए शूटिंग कर रहे हैं। जिसे अगले महीने से टेलीकास्ट किया जाएगा। यह शो सच्ची घटनाओं पर आधारित कहानियाँ दिखाता है। शायद यही वजह कि अमिताभ ने अपनी फिल्म के प्रोमोशन के लिए इसे चुना।

इसे भी पढ़िए :  पैरालंपिक्स में सिल्वर पदक जीतने पर दीपा को बिग बी और हेमा मालिनी ने दी बधाई