बिग बॉस की इस पूर्व प्रतियोगी ने सलमान खान को दी जमकर गालियां

0
सलमान खान
फाइल फोटो

बिग बॉस की इस पूर्व प्रतियोगी ने बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को जमकर गालियां दी है। आप सोच रहे होंगे की कौन है वो? वो हैं हेयर स्टाइलिस्ट सपना भवनानी। सपना एक ऐसी बिंदास महिला हैं जो बिना डरे किसी को कुछ भी बोल देती हैं। सपना का यही अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद है। इस बार सलमान खान उनकी गालियों का शिकार बन गए। सपना भवनानी ने अपनी नई किताब की लॉन्चिंग के दौरान सलमान खान को बंदर बोला है। इतना ही नहीं उन्होंने सलमान को काफी खरी-खरी सुनाई है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के पिता सलीम खान ने कुछ ऐसा कहा है जिससे मुल्ले और मौलवी होंगे नाराज

सपना बिग बॉस 6 में नजर आई थीं। इस शो के होस्ट सलमान खान थे। जब उनसे इंटरव्यू में  बिग बॉस के घर में रहने का अनुभव पूछा तो उन्होंने सलमान को गंदी गालियां दीं। उन्होंने कहा कि इस शो को होस्ट करने वाला सु*** है, जो लोगों की बेइज्जती करता रहता है। और लोग इसे खुब पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बुरी फंसी ममता कुलकर्णी, नॉन बेलेबल वारंट जारी

सपना ने आगे कहा कि लोग सलमान की पूजा करते हैं क्योंकि उन्हें काम चाहिए होता है। कोई सलमान से पंगा नहीं लेना चाहता है। वो अप हर फिल्म में बंदरों की तरह डांस करते हैं। उन्होंने बिग बॉस को घटिया शो बताया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर कोई अपनी खूबसूरती के पीछे अपनी बुराईयों को छिपा लेते हैं। वहीं इस इंडस्ट्री में सपना जैसे कुछ ही लोग हैं जो बिना डरे अपनी बात कह देते हैं।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड-हॉलीवुड में हाथ आज़माने के बाद अब सिक्किम फिल्म इंडस्ट्री लॉन्च करेंगी प्रियंका चोपड़ा