66 साल की उम्र में मशहूर अभिनेता ओम पुरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
ओम पुरी

बॉलीवुड के महान अभिनेता और पद्मश्री ओमपुरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। ओम पुरी 66 साल के थे। आज सुबह ओम पुरी ने आखिरी सांस ली। ओमपुरी ने न सिर्फ बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और अमेरिकी सिनेमा में भी योगदान दिया है। कॉमिडी से लेकर गंभीर किरदारों को उन्होंने बखूबी से निभाया। वह अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे है। भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री की उपाधि दी गई। उन्होंने ‘आरोहण’ और ‘अर्धसत्य’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार हासिल किया था।

इसे भी पढ़िए :  विवादास्पद बयान के लिए ओम पुरी ने मांगी माफी, कहा- ‘सजा का हकदार हूं’

ओमपुरी का जन्म 18 अक्टूबर 1950 में हरियाणा के अम्बाला शहर में हुआ था। उन्बोंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत मराठी नाटक पर आधारित फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से की थी। वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म ‘आक्रोश’ उनके सिने करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई। बताया जा रहा है कि वह बीते कई दिनों से बीमार से और इसके बावजूद वह अपनी आने वाली फिल्म ‘रामभजन जिंदाबाद’ के प्रमोशन में जुटे थे।

इस खबर से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि बॉलीवुड के लिए यह एक ऐसी क्षति है जिसे पूरा नहीं किया जा सकता है। मेरे लिए यह व्यक्तिगत क्षति है। वे मेरे गहरे दोस्तों में से एक थे। मुझे समझ नहीं आ रहा क्या कहा जाए… उन्होंने कहा कि वे हर तरह के किरदार निभाने में सक्षम थे।

इसे भी पढ़िए :  नहीं रहे ओम पुरी, 2015 में ही कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी, इस महान अभिनेता की जिंदगी पर विशेष चर्चा, देखिए- COBRAPOST INDEPTH