नोटबंदी से नाराज अरशद वारसी ने पीएम मोदी पर जमकर निकाली भड़ास

0
अरशद वारसी

मोदी सरकार का 500 और 1000 रुपये के नोट बैन का फैसला कुछ लोगों का पसंद नहीं आया। इनमें से एक बॉलीवुड अभिनेता अरशद वारसी भी हैं, जिन्‍होंने अपना गुस्‍सा सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। टैलेंटेड एक्टर अरशद वारसी ने पीएम मोदी को एक बाद एक ट्विट कर ना केवल तीखे सवाल किये है बल्कि कुर्सी का गलत फायदा ना उठाने की बात भी कही हैं।

अरशद वारसी पीएम मोदी के इस फैसले का विरोध करते हुए ट्वीट किया है कि (EOW- ) ने मेरे टैक्स जमाकर कमाए गए मेहनत के पैसों को मेरे बैंक अकाउंट से निकाल लिया और मैं इस बारे में कुछ नहीं कर पाया।

अरशद यही नहीं रुके, उन्होंने एक और ट्वीट किया और लिखा कि -मोदी जी अगर आप सच में देश में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो एकतरफा कानून को बदलें। क्या मुझे टैक्स चुकाने के बाद कमाई गई मेरी वाइट मनी वापस मिल सकती है।

इसे भी पढ़िए :  एक हफ्ते की कड़ी तैयारी के बाद संसद में उतरे मनमोहन और मोदी को कर दिया खामोश!

 

अरशद कुछ ज्यादा ही नाराज थे, इसलिए उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, ‘एक बेईमान कंपनी को सरकार देश में व्यापार करने की इजाजत दे देती है और टैक्स भरने वाले आम लोगों को इसका हर्जाना भुगतना पड़ सकता है। आखिर जस्टिस कहां है?’

इसे भी पढ़िए :  'दंगल गर्ल' फातिमा ने आमिर के साथ साइन की एक और फिल्म...और ठुकराया इस फिल्म का ऑफर

 

उन्होंने आगे लिखा, ‘अगर मैं गलत हूं तो हर क्रिमिनल लॉयर को टैक्स चुकाने के बाद कमाई गई रकम ईओडब्ल्यू को देनी चाहिए, क्योंकि उन्हें वे पैसे क्रिमिनल्स से मिले हैं।’

 

अरशद वारसी इस पूरे मुद्दे पर इतने ज्यादा नाराज हैं कि उन्होंने आखिर में ट्वीट कर लिखा, ‘मोदी जी आप कुर्सी पर बैठकर मौज लें, लेकिन ईमानदारी से टैक्स भरने वालों को अपना पायदान बनाना बंद करें।’

इसे भी पढ़िए :  अखिलेश का पीएम से सवाल- गांववालों को डिजीटल ट्रांजेक्शन कौन सिखाएगा?

गौरतलब है कि इससे पहले बॉलीवुड के तमाम बड़े एक्टर शाहरुख खान से लेकर जॉन अब्राहम ने मोदी के इस फैसले का समर्थन किया था, लेकिन अरशद ने इस फैसले के खिलाफ अपना विरोध जताया है। हालांकि इससे पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा ने भी नोटबंदी के फैसले पर पीएम मोदी से तीखे सवाल पूछे।