कमाई के मामले में सलमान की बाकी फिल्मों के मुकाबले सबसे फिसड्डी रही ‘ट्यूबलाइट’, ये रहा कलेक्शन

0
ट्यूबलाइट
फाइल फोटो

सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ उनकी बाकी फिल्मों के मुकाबले कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। शुरुआती तीन दिनों में यानी की पहले वीकेंड में 64.77 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

 

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 22.45 करोड़ रुपये की कमाई की जबकि पहले दिन फिल्म की कमाई 21.15 और दूसरे दिन 21.17 करोड़ रही। पहले और दूसरे के मुकाबले तीसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में लगभग 1 करोड़ रुपये बढते दिखे। तरण का मानना है की, आज और कल ईद की वजह से फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

इसे भी पढ़िए :  सलमान खान ने की अपने बॉडीगार्ड की छुट्टी, पर्सनल बातें लीक होने से थे खफा

 

सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के बाद भी फिल्म की कमाई में कुछ खास असर देखने को नहीं मिल रहा है। तरण आदर्श के मुताबिक, यह सलमान खान की वीकेंड पर सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म है।

इसे भी पढ़िए :  देखिए कबीर बेदी की नातिन का हॉट अवतार, फिल्मों में लॉन्चिंग के लिए तैयार

 

इससे पहले अनुष्का शर्मा के साथ 2016 में आई सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ को 5 दिन (बुधवार से रविवार) का वीकेंड मिला था, इस में फिल्म ने 105.53 करोड़ की कमाई की थी।

इसे भी पढ़िए :  रणदीप हुड्डा ने मांगी माफी, गुरमेहर ने उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब