नच बलिए 8: अपने दोंनों प्रतियोगियों को मात देकर दिव्यांका और विवेक बने फाइनल के विनर

0
नच बलिए 8

नच बलिए के सीजन 8 की जीत की ट्रॉफी टेलिविजन स्टार कपल का खिताब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने अपने नाम कर लिया है। टी.वी सिरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ ऐक्टर्स दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने डांस रिएलिटी शो के आखिरी मुकाबले में अपने दोनों कॉम्पीटिटर को पीछे छोड़ दिया और इस कॉम्पटिशन के अंत में इस सीजन के विनर बन गए। नच बलिए सीजन-8 की शुरुआत अप्रैल में हुई थी।

इसे भी पढ़िए :  टीवी की बेस्ट बहू दिव्यांका ने की विवेक दहिया से शादी

इसमें 10 सिलेब्रिटी कपल्स ने हिस्सा लिया था। फाइनल में दिव्यांका-विवेक का सामना सनाया ईरानी-मोहित सहगल और ​अबिगैल पांडे-सनम जौहर की जोड़ी से हुआ था। जिन्हें ग्रैंड फिनाले में उन्होंने पीछे छोड़ दिया। इस समय दिव्यांका की गिनती सबसे लोकप्रिय टीवी कलाकार के रूप में होती है। इस वजह से उनके पति के साथ उनकी डांसिंग जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इस मुकाबले में दिव्यांका और विवेक को ट्रॉफी के अलावा 35 लाख रुपये की विजेता राशि, एक हीरो माएस्ट्रो स्कूटर और ओरा जूलरी गिफ्ट दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान पर रामगोपाल वर्मा की चौतरफा निंदा, सनी लियोनी ने तोड़ी चुप्पी

दिव्यांका और वि​वेक की कैमिस्ट्री के लोग दीवाने हो गये और उन्हें निराश नहीं होने दिया। शुरुआती परफॉर्मेंसेज में नॉर्मल शुरुआत करने वाली इस जोड़ी ने एपिसोड दर एपिसोड अपनी परफॉर्मेंस में सुधार किया और खिताब अपने नाम किया। दिव्यांका की लोकप्रियता और स्टारडम ने उनकी जीत में एक अहम रोल अदा किया है।

इसे भी पढ़िए :  दिव्यंका त्रिपाठी-विवेक दहिया ने रिलीज़ किया वेडिंग टीज़र