हरियाणा की लाडो मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया हैं, 54वें फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर पहले भी मिस हरियाणा का ताज अपने नाम कर चुकी हैं। आप को बता दें कि पहली रनर अप रहीं जम्मू कश्मीर की सना दुआ और दूसरी रनर अप बिहार की प्रियंका कुमारी रहीं। यह कार्यक्रम मुंबई के यश राज स्टूडियो में हुआ। डॉक्टर पैरेंट्स के घर की बेटी मानुषी ने दिल्ली के सेंट थॉमस स्कूल और सोनीपत के भगत फूल सिंह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज फॉर वूमेन से पढ़ाई की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था- केवल एक चीज जिसपर मुझे अपनी जिंदगी में निश्चित विश्वास है वो है अनिश्चितता और यही इस पीजेंट के बारे में सबसे अमेजिंग है।
Here’s the #MissIndia2017 First Runner Up, Miss Jammu & Kashmir, Sana Dua! @feminamissindia pic.twitter.com/CzN2hjLxZ5
— COLORS (@ColorsTV) June 25, 2017
25 जून को मुंबई के यशराज स्टूडियो में आयोजित समारोह में 30 राज्यों की सुंदरियों को पीछे छोड़ ‘मिस हरियाणा’ मानुषी छिल्लर ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया, मेडिकल स्टूडेंट रहीं मानुषी को पिछले साल की विजेता रहीं प्रयदर्शिनी चटर्जी ने ताज पहनाया, मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद अब मानुषी चीन में होने वाली मिस वर्ल्ड 2017 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। बता दें, मानुषी को मिस इंडिया के साथ-साथ मिस फोटोजेनिक का खिताब भी मिला है।
The crowning moment of @fbb_india @ColorsTV Femina #MissIndia2017 Congratulations @ManushiChhillar @sanadua4 @Pryaankaroop @DS_SilverPearls pic.twitter.com/piXptHuMCr
— Miss India (@feminamissindia) June 25, 2017
मानुषी ने यह खिताब मिस जम्मू कश्मीर सना दुआ और मिस बिहार प्रियंका कुमारी को हराकर जीता है, प्रतियोगिता में सना दुआ फर्स्ट रनर अप और प्रियंका कुमारी दूसरी रनर अप रहीं।मिस इंडिया फिनाले को रितेश देशमुख और करण जौहर ने होस्ट किया। रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, सुशांत सिंह राजपूत और मशहूर गायक सोनू निगम जैसे दिग्गजों ने इस कार्यक्रम में अपनी परफॉर्मेंस दी। यहां बतौर जज की भूमिका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, बिपाशा बासू, विद्युत जामवाल, निर्देशक और प्रोड्यूसर अभिषेक कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और इलियाना डी क्रूज ने निभाई।
इस साल नए फॉर्मेट का अनुसरण करते हुए, ब्यूटी पीजेंट ने 30 राज्यों का दौरा किया। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड सहित दूसरे राज्यों की युवा लड़कियों ने इसमें हिस्सा लिया। यह पहली बार था जब फिनाले के दिन प्रतियोगियों ने मनीष मल्होत्रा के डिजायन किए हुए इंडियन ड्रेस पहनी थी। सभी 30 प्रतियोगी देश के अलग अलग हिस्सों से आए थे।