सोशल मीडिया पर अपनी मौत की खबर देखकर, पढ़िए क्या बोली फरीदा जलाल

0

बॉलिवुड दिग्गज अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार, कादर खान और सिंगर यो यो हनी सिंह के बाद सोशल मीडिया पर मौत के अफवाह की शिकार बनी हैं फिल्मी दुनिया की चहेती ऐक्ट्रेस फरीदा जलाल। जिनकी मौत की खबर बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रही है। जिसे सुनकर उन्होंने एक ऑफिशल स्टेटमेंट दिया।

इसे भी पढ़िए :  बिग बी करेंगे मोदी सरकार की सालगिरह के शो की मेजबानी

जिसमें उन्होंने कहा की, ‘मैं बिल्कुल स्वस्थ और तंदरुस्त हूं।’ फरीदा जलाल बहुत जल्द इमरान खान की फिल्म ‘सरगोशियां’ में एक कश्मीरी महिला की भूमिका में दिखेंगी।

इसे भी पढ़िए :  गोवा के डीजीपी ने ट्वीट कर लोगों से की अपील, ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का करें बहिष्कार 

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि इस तरह की फिजूल अफवाहें कहां से उड़ती हैं। पहले तो मुझे काफी हंसी आई, लेकिन पिछले आधे घंटे से मेरा फोन लगातार बज रहा है और हर कोई एक ही तरह के सवाल पूछ रहा। यह थोड़ा झल्लाने वाली बात है। मुझे आश्चर्य होता है कि लोग ऐसी अफवाहें क्यों फैलाते हैं।’

इसे भी पढ़िए :  डेंगी और मलेरिया से होने वाली मौतें मानी जाएंगी एक्सिडेंट, मिलेगा क्लेम?