जम्मू-कश्मीर: बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन, वादा खिलाफी से तंग आकर सड़कों पर उतरे लोग

0
बीजेपी

आज जम्मू-कश्मीेर के उधमपुर जिले के सदल गांव के लोगों ने सड़कों पर उतरकर बीजेपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में महिलाओं और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। प्रदर्शन करने वालों का आरोप है कि पीएमओ में राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उनके साथ विश्वासघात किया है। मंत्री जी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने कहा कि साल 2014 में कश्मीर में आई बाढ़ के बाद उनका पूरा गांव तबाह हो गया था। लेकिन राज्यमंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने सदल गांव को आदर्श गांव बनाने का वादा किया था।

इसे भी पढ़िए :  रेप के आरोप में पकड़े गए सीएम योगी की हिंदू युवा वाहिनी के 4 कार्यकर्ता, पत्रकार राणा अय्यूब के कमेंट पर बवाल

आरोप ये भी है कि डॉ. जितेन्द्र सिंह ने ये वादा पूरा नहीं किया बल्कि उनके भरोसे के साथ खिलवाड़ किया। गांव वालों आज भी बदहाली का रोना रो रहे हैं। उनका कहना है कि तीन साल होने को हैं, लेकिन मंत्री जी को अपना वादा याद नहीं आया।

इसे भी पढ़िए :  धरना प्रदर्शन के दौरान BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, कई लोगों के फूटे सिर