प्रकाश झा पर मुकदमा दर्ज, ‘जय गंगाजल’ के सह-निर्माता ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप

0

जाने-माने निर्देशक प्रकाश झा और उनकी प्रोडक्शन कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराया गई है। दरअसल फिल्म ‘जय गंगाजल’ के को-प्रोड्यूसर मिलिंद दबके ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया है। प्ले एंटरटेनमेंट के सीईओ मिलिंद दबके का कहना है कि फिल्म को लेकर उनके बीच हुए समझौते के अनुसार अभी तक फिल्म की मूल कॉपी नहीं दी गई है। जिसके कारणवश वह किसी टीवी चैनल को सैटेलाइट राइट नहीं बेच सकते है और न ही कोई बिज़नेस डील कर पा रहे है। जिसकी वजह से उनकी कपंनी को बहुत घाटा झेलना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़िए :  Happy Birthday मनोज कुमार

दबके के अनुसार इस से पहले उनकी कंपनी के अनुसार झा के साथ अरशद वारसी अभिनीत ‘फ्रॉड सैंया’ के कॉपीराइट और साउंड रिकार्डिंग को लेकर भी समझौता हुआ था। लेकिन फिल्म के साउंड रिकार्डिंग किसी दूसरी कंपनी को बेच दिए गए। इस पर झा प्रोडक्शन के शीर्ष अधिकारी ने आरोपों को निराधार करार दिया और कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसे भी पढ़िए :  शेखर कपूर की बेटी कावेरी ने पहला गाना "डिड यू नो" किया लॉच