पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने ट्विटर पर दिखाया गुस्सा

0

वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुत्व राजनीति की कट्टर आलोचक गौरी लंकेश की मंगलवार को बंगलुरु में उनके घर के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। पत्रकार की मौत पर मीडिया जगत के लोगों ने दुख और आश्चर्य व्यक्त किया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी जमकर इसकी खिलाफत में उतर आए हैं। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है, ‘’दाभोलकर, पंसारे, कलबुर्गी और अब गौरी लंकेश। अगर एक ही तरह के लोग मारे जा रहे हैं तो हत्यारे किस तरह के लोग हैं?’’

इसे भी पढ़िए :  जावेद अख्तर की पाक को धमकी, कहा- जाधव को नुकसान पहुंचाना होगी करगिल से बड़ी गलती
Click here to read more>>
Source: AAJ TAK