देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण आज संभालेंगी कार्यभार

0

आज देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री के तौर पर निर्मला सीतारमण कार्यभार संभालेंगी। निर्मला सीतारमण को भारत की रक्षा मंत्री की ज़िम्मेदारी सौंपने का निर्णय रविवार को लिया गया था, जिसके बाद वह विश्व के तीसरे सबसे बड़े सुरक्षा बल की प्रमुख बन गईं।

इसे भी पढ़िए :  चुनाव आयोग ने रक्षा मंत्री पर्रिकर को लगाई फटकार, भविष्य में सीमा में रहकर भाषण देने की दी हिदायत

बता दें कि रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे जेटली रविवार को रक्षा मुद्दे पर द्विपक्षीय वार्ता के लिए जापान रवाना हुए थे। पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा का मुख्यमंत्री बनने के बाद जेटली को रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।

इसे भी पढ़िए :  आज से बदल गया रेलवे टिकट बुकिंग नियम, तत्काल टिकट वालों को मिलेगी यह सुविधा