अब फिल्मों में भी नजर नहीं आएंगे गुरमीत राम रहीम!

0
अब फिल्मों में भी नजर नहीं आएंगे गुरमीत राम रहीम!

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम का मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां उन्हें कोर्ट ने रेप के मामले में 20 साल की सजा सुनाई है, वहीं सिने एंड टीवी ऑर्टिस्ट एसोसिएशन (CINTA) ने भी उनको तगड़ा झटका दिया है। एसोसिएशन ने राम रहीम के वर्क परमिट को रद्द कर दिया है। यह निर्णय उनके अपराधी होने की वजह से किया गया है। आपको बता दें कि राम रहीम के पास काफी समय से CINTA की मेंबरशिप थी।

इसे भी पढ़िए :  पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी ने ट्विटर पर दिखाया गुस्सा

CINTA के अलावा IFTDA यानी इंडियन फिल्म एंड टेलिविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन ने भी कड़ी कार्रवाई करते हुए उनकी सदस्यता समाप्त कर दी है। IFTDA ने ना सिर्फ राम रहीम बल्कि उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत की भी सदस्यता रद्द की है। हनीप्रीत भी IFTDA की सदस्य थी और राम रहीम के फिल्मों में निर्देशन का काम कर चुकी है। सजा के बाद से राम रहीम के लिए हर तरफ से दरवाजे बंद किये जा रहे है।

इसे भी पढ़िए :  बॉलीवुड के साथ पाक एक्टर्स भी हुए एकजुट, भंसाली के साथ हुए दुर्व्यवहार पर जताया विरोध

इससे पहले ट्विटर इंडिया ने राम रहीम के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर रोक लगा दी है।

Click here to read more>>
Source: aaj tak