करिश्मा कपूर का जन्मदिन आज, 42 साल की हुईं ‘लोलो’

0

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी मशहूर अभिनेत्री और आपकी चहेती एकट्रेस करिश्मा कपूर का आज जन्म दिन है। करिश्मा का जन्म 25 जून 1974 मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम रनधीर कपूर और मां का नाम बबीता है और दोनों अपने समय के मशहूर अभिनेता/अभिनेत्री रहे है। करिश्मा का पूरा खानदान हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री से कहीं ना क‍हीं जुड़ा हुआ है। करिश्मा ने अपनी पढाई जमनाबाई नर्सी स्‍कूल, मुंबई और वेलहम गर्ल्‍स स्‍कूल, देहरादून से पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्‍होंने मीठीबाई कॉलेज, विलेपार्ले, मुंबई से कॉमर्स की दो साल की पढ़ाई की।

इसे भी पढ़िए :  'माही' का बर्थ डे आज, 35 साल के हुए 'मिस्टर कूल'

यदि हम इनके करियर की बात करे तो करिश्मा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1991 में फिल्म प्रेम कैदी से शुरुआत की। करिश्मा कपूर ने पुलिस ऑफिसर, जिगर, अनाड़ी, अंदाज अपना अपना, दुलारा जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। इन फिल्मों को दर्शकों ने पसंद तो किया लेकिन कामयाबी का श्रेय बजाये उनके फिल्म अभिनेताओं को अधिक दिया गया। करिश्मा की किस्मत का सितारा वर्ष 1996 में प्रदर्शित फिल्म “राजा हिंदुस्तानी” से सातवें आसमान पर पहुंच गया। बेहतरीन गीत, संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने करिश्मा कपूर को मेगास्टार के रूप में स्थापित कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  सलमान की 'खानदान' पार्टी में पहुंचीं लुलिया, दोनों ने एक साथ किया टाइम स्पेंड

वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म “दिल तो पागल है” करिश्मा कपूर के सिने करियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में उनका मुकाबला माधुरी दीक्षित से था बावजूद इसके अपने सधे हुये अभिनय से वह दर्शको का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही। 1997 में प्रदर्शित फिल्म “दिल तो पागल है” के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फिल्म फेयर और राष्ट्रीय पुरस्कार। वर्ष 2000 में फिल्म “फिजा” के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया। वर्ष 2003 में उधोगपति संजय कपूर से शादी करने के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया लेकिन बाद में फिल्म “मेरे जीवन साथी” और वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म “डेंजरस इश्क” से करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री मे एक बार फिर से वापसी की, लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म सफल नहीं रहीं। करिश्मा कपूर ने अपने दो दशक लंबे सिने करियर में लगभग 60 फिल्मों में काम किया है। आपने भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को बहुत बड़ा योगदान दिया है।

इसे भी पढ़िए :  शो के दौरान ट्विंकल ने अक्षय को कहा कुछ ऐसा जिसे सुनकर आपको भी शर्म आ जाएगी- देखिए वीडियो