मै सोशल मीडिया अकाउंट को खुद हैंडल करता हूं: अमिताभ बच्चन

0
अमिताभ बच्चन (फ़ाइल पिक्चर)

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन अपने सोशल मीडिया से जुड़े पोस्ट खुद करते हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा, “व्यक्तिगत ध्यान और देखभाल के लिए कोई और विकल्प नहीं..कोई नहीं…”

उन्होंने हंसते हुए कहा, “कई लोग आश्चर्य करते हैं, और पूछते हैं कि मैंने सोशल मीडिया से जुड़ी गतिविधियों के लिए कितने लोगों को काम पर लगा रखा है..नहीं..सब कुछ व्यक्तिगत रूप से करता हूं।”

इसे भी पढ़िए :  जानिए क्यों? रणवीर-दीपिका की पद्मावती अगले साल रिलीज होगी

इस बारे में स्पष्टीकरण देने के बारे में कहा, “कोई कुछ भ्रामक और व्यंग्यपूर्ण बातें कर रहा था, अगले दिन जब उन्हें मेरी तरफ से एक ऐसे मजमून में जन्मदिन की ग्रीटिंग मिली, जो पहले कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था तो उन लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘आपकी चोरी पकड़ी गई एबी. आपने जो ग्रीटिंग भेजी है, उसमें आपके सेक्रेटरी ने गड़बड़ी की है..आपने मुझे पहले कभी इस तरह से नहीं संबोधित किया है..हाहा..आप पकड़े गए।”‘

इसे भी पढ़िए :  शादी किसी की ज़िंदगी का बेहद अहम पहलू होता हैं, पानी में कूदने से पहले उसे जांच लेना बेहद जरूरी- आयुष्मान खुराना

अमिताभ ने शनिवार देर रात 12.41 बजे अपने ब्लॉग पर लिखा, “नहीं, मेरे प्रिय। सोशल मीडिया पर मेरे अकाउंट से जो पोस्ट होता है, उसे मैं रात में खुद अपने हाथों से करता हूं..उंगलियों की गलती है।”

इसे भी पढ़िए :  संजय दत्त से अफेयर पर पहली बार बोलीं माधुरी, किए कुछ चौंकाने वाले खुलासे

Click here to read more>>
Source: ABP News