जैन मुनी विवाद: बॉलीवुड की ये बड़ी हस्ती ददलानी के समर्थन में उतरी

0
जैन गुरू

जैन गुरू तरुण सागर पर टिप्पणी मामले में विवादों में घिरे गायक विशाल डडलानी को उनकी फिल्मकार दोस्त फराह खान ने समर्थन दिला। आपको बता दें पिछले दिनों तरुण सागर को हरियाणा सरकार ने विधानसभा में ‘कड़वे वचन’ नाम से एक व्याख्यान देने के लिए निमंत्रित किया था जिसके चलते ददलानी ने जैन मुनि तरुण सागर के बारे में एक विवादित ट्वीट किया था। जिसके लिए उन पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला भी दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' की शूटिंग के दौरान हादसा, रणवीर सिंह के सिर में लगी चोट

आपको बता दें कि इसके बाद ददलानी ने ट्वीट को डीलीट कर जैन समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए बार बार माफी मांगी। और अब इसी बीच फराह खान से भी ददलानी का समर्थन किया। पूछे जाने पर, फराह ने डडलानी को समर्थन देते हुए कहा है कि, ‘दोस्त के तौर पर मैं विशाल का समर्थन करती हूं. मैंने हमेशा उनका समर्थन किया है। अगर हम कहते हैं कि हमारा देश लोकतांत्रिक है तो हमें बोलने की भी आजादी होनी चाहिए।’

इसे भी पढ़िए :  ‘रईस’ की वजह से एक झटके में डूबे 'काबिल' के 150 करोड़ रुपये