जोधपुर आर्म्स एक्ट केस में सलमान खान हो सकती है 7 साल की सजा, 18 जनवरी को आएगा फैसला

0
2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse

जानते हैं इस केस में कब और क्या हुआ…

– राजस्थान में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान , फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे, तबू, नीलम और कई कलाकारों पर दुर्लभ काले हिरन के शिकार का आरोप लगाया गया था।

– दो अक्टूबर, 1998 को सलमान खान सहित सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराई गई थी। उन पर 28 सितंबर, 1998 की आधी रात को राजस्थान के मथानिया और भवाद गांव में काले हिरण के शिकार का आरोप तय किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  वीडियो में देखिए, अजगर के मुंह से कैसे बच निकली बकरी

– 12 अक्टूबर, 1998 को सलमान खान को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन 15 अक्टूबर को जमानत दे दी गई थी. इसके बाद 17 अक्टूबर को उन्हें रिहा कर दिया गया था।

– 10 अप्रैल, 2006 को लोअर कोर्ट ने सलमान खान को वन्य जीवन कानून की धारा 51 और 52 के तहत दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी। इस मामले में उन पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

इसे भी पढ़िए :  'मेरे करियर की बेहतरीन फिल्म होगी बुधिया सिंह'

– 24 अगस्त, 2007 को सेशन कोर्ट ने लोअर कोर्ट के फैसले के खिलाफ सलमान की अपील को खारिज करते हुए उन्हें दोषी ठहराने के फैसले और उनकी सजा को बरकरार रखा था।

– 31 अगस्त, 2007 को राजस्थान हाई कोर्ट ने सलमान खान की सजा को रद्द कर दिया था।

– 12 नवंबर, 2013 को हाई कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराए जाने के लोअर कोर्ट के फैसले को भी निलंबित कर दिया।

– सलमान खान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 और 25 के तहत केस चल रहा है। वह यदि इस एक्ट की पहली धारा के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें अधिकतम तीन साल और दूसरी धारा के तहत दोषी पाए जाते हैं, तो सात साल की सजा हो सकती है।

इसे भी पढ़िए :  गायक अभिजीत भट्टाचार्या ने नए अकाउंट के साथ की वापसी, ट्विटर ने इसे भी किया सस्पेंड

– आर्म्स एक्ट की इन्हीं धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर फिल्म अभिनेता संजय दत्त को 6 साल की सजा हुई। जो फिलहाल जेल से आजाद हो चुके हैं।

 

2 of 2Next
Use your ← → (arrow) keys to browse