कपिल शर्मा ने किया आंखे दान करने का फैसला

0
कपिल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा जो अपने शो द कपिल शर्मा शो के जरिए हर किसी को हंसाने का काम करते हैं उन्होंने अपनी आंखें दान करने का फैसला लिया है। हाल ही में अपने शो पर कपिल ने नेशनल ब्लाइंड क्रिकेट टीम को बुलाया था। टीम मेंबर्स के साथ हुई बातचीत के दौरान कपिल उनसे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने अपनी आंखें दान करने का फैसला ले लिया है। इस बारे में बात करते हुए कपिल ने एक बयान जारी करते हुए कहा- हमें कई बार इस बात का ध्यान नहीं रहता कि हमारी तरफ से उठाया गया एक छोटा सा कदम किसी को बहुत खुश कर सकता है।

इसे भी पढ़िए :  फिल्म 'पार्च्ड' में देखिये सुरवीन चावला का 'भूकंप' अवतार

उनसे बात करने के बाद मुझे अहसास हुआ कि आंखे दान करने का फैसला मुझे काफी साल पहले ले लेना चाहिए था। इसलिए अब मैंने इस बात का फैसला ले लिया है कि मैं आंखें दान करुंगा। अगर मेरे जाने के बाद कोई मेरी आंखों से दुनिया देख सकता है तो यह मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छी बात है। कपिल शर्मा शो पर कल रात उन्होंने यह घोषणा की थी।

इसे भी पढ़िए :  कपिल के बार-बार शूटिंग कैंसिल करने की बहन ने बतार्इ ये वजह...

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse