कपिल शर्मा का शो हुआ बंद !

0

‘द कपिल शर्मा शो’ को लेकर काफी दिनों से कई कयास लगाए जा रहे थे। कभी कहा जा रहा था कि कपिल एटीट्यूड दिखाने लगे हैं और कोई कभी कहा जाता था कि कामयाबी उनके सिर चढ़कर बोल रही है। कपिल शर्मा के बार-बार सेलेब्स के साथ शूटिंग न कर पाने के भी कई मायने निकाले जा रहे थे। लेकिन सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने अब आधिकारिक वक्तव्य जारी किया है, जिससे असली वजह सामने आ गई है।

इसे भी पढ़िए :  कपिल के बार-बार शूटिंग कैंसिल करने की बहन ने बतार्इ ये वजह...

हाल ही में कपिल शर्मा शो की शूटिंग आखिरी वक्त में उनके स्वास्थ्य कारणों की वजह से रद्द होने की खबरें भी आई थीं और शाहरूख खान, अनिल कपूर, अजय देवगन समेत कई बॉलीवुड कलाकार कथित तौर पर उनके सेट से शूटिंग किये बगैर ही चले गये थे।

इसे भी पढ़िए :  मैंने सिर्फ भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया: कपिल शर्मा

चैनल के अधिकारियों के मुताबिक, क्योंकि कपिल बीमार हैं और शो की नयी किस्तें नहीं हैं इसलिये इस सप्ताहांत से धारावाहिक के पुराने एपिसोड रात आठ बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित किये जायेंगे।

इसे भी पढ़िए :  हिज्बुल कमांडर बुरहान की मौत के बाद घाटी में तनाव, रोक दी गई अमरनाथ यात्रा

Click here to read more>>
Source: AAJ TAK