बेटी को किस करने के सवाल पर बोले शहरूख ‘किस करने वाले के होंठ तोड़ दूंगा’

0
बेटी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। करण जौहर का बहुचर्चित शो ‘कॉफी विद करण’ का सीजन 5 शुरू हो चुका है। 6 नवंबर को टैलिकास्ट हुए इस पॉपुलर शो के पहले गेस्ट बने शाहरुख खान और आलिया भट्ट। शो के दौरान तीनों ने जमकर मस्ती की और कई सवालों के जवाब भी दिया। लेकिन इन्हीं सवाल-जवाब के दौरान करण ने शाहरुख से कुछ ऐसा पूछ लिा जिसपर शाहरुख भड़क गए।दरअसल करण ने शाहरुख की बेटी सुहाना को लेकर एक सवाल किया। करण ने पूछा कि अगर कोई सुहाना को किस करेगा तो आप क्या करोगे? करण के इस सवाल पर शाहरुख थोड़ा भड़क गए और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं उसके होंठ तोड़ दूंगा। शाहरुख के इस बयान के बाद माहौल थोड़ा गंभीर हो गया क्योंकि उनका का ये बयान चौंकाने वाला था।

इसे भी पढ़िए :  ऐ दिल है मुश्किल फिल्म का टाइटल ट्रैक का वीडियो हुआ लॉन्च

आपको बता दें कि शाहरुख और आलिया बहुत जल्द एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म ‘डियर जिंदगी’ में शाहरुख और आलिया पहली बार बड़े पर्दे पर एकसाथ नजर आएंगे और दोनों ही मुख्य भूमिका में होंगे । फिल्म 25 नवंबर को रिलीज होगी।
अगले पेज पर देखिए वीडियो

इसे भी पढ़िए :  बीएमसी चुनाव 2017: रेखा और रणवीर सिंह समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने डाले वोट, वोटिंग जारी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse