जानिए किसने रणवीर सिंह के गाल किये लाल

0
जानिए किसने रणवीर सिंह के गाल किये लाल

जी हां, रणवीर सिंह आज-कल अपने लाल गाल लेकर घूम रहें है। यह लाल गाल किसी और कारण से नहीं बल्कि थप्पड़ों की वजह से है। यह थप्पड़ किसी और ने नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर रजा मुराद ने रणवीर सिंह को मारा है। वह भी 1,2 नहीं बल्कि 24 थप्पड़।

इस खबर की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि स्वयं हैंडसम अभिनेता रणवीर सिंह ने की है। चौंक गए ना… घबराइए मत उनके और रजा मुराद के बीच सब ठीक है। दरअसल रणवीर सिंह को फिल्म पद्मावती की शूटिंग के दौरान रजा मुराद से 24 थप्पड़ खाने पड़े थे।

इसे भी पढ़िए :  अब देशभर में सलमान खान खोलेंगे सिनेमा हॉल

इस थप्पड़ कांड की पुष्टि रणवीर सिंह ने अपने ट्विटर पर की है और साथ ही एक न्यजपेपर का स्नैपशॉट भी शेयर किया है। दरअसल इसी अखबार ने इस खबर को छापा था जिस पर मुहर लगाते हुए रणवीर ने लिखा, यह सच्ची स्टोरी है।

दरअसल, फिल्म में रजा मुराद जलालुद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे है। एक सीन में रजा मुराद को रणवीर सिंह को थप्पड़ मारना था, लेकिन सीन को परफेक्ट बनाने की चाह में डायरेक्टर भंसाली ने कई रीटेक्स कराए। जिसके चलते इस थप्पड़ वाले सीन को परफेक्ट दिखाने के लिए रजा मुराद और रणवीर सिंह ने कई रीटेक किए। आखिर में सीन फाइनल हुआ लेकिन तब तक रणवीर सिंह का चेहरा थप्पड़ों की गूंज से एकदम लाल हो चुका था।

इसे भी पढ़िए :  पढ़िए अमिताभ ने ट्विटर पर क्यो बोला, “ बोल दिया तो बोल दिया “

दिलचस्प खबर यह है कि फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली और रजा मुराद तीसरी बार साथ काम कर रहे है। इससे पहले ये चारों, रामलीला और बाजीराव मस्तानी में साथ काम कर चुके है। फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी, दीपिका पादुकोण रानी पद्मावती और शाहिद कपूर राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे है।

इसे भी पढ़िए :  सिनेमा की पिच पर भी ‘क्रिकेट के भगवान’ की दमदार ओपनिंग, जानें कितनी हुई कमाई

Click here to read more>>
Source: aaj tak