सब्सिडी वाली रसोई गैस की कीमत सात रुपये बढ़ी

0

घरेलू रसोई गैस या एलपीजी के दाम में करीब 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 7.23 रुपये महंगा हो गया है जबकि गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपये की भारी बढ़ोतरी की गई है. सरकार की योजना है कि चालू वित्त वर्ष के आखिर तक एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी पूरी तरह खत्म कर दी जाए. बढ़े हुए दाम आज से ही लागू हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी सरकार की बड़ी कामयाबी, जीएसटी बिल आज राज्यसभा मेें पास

अब दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम बढ़कर 487.18 रुपये हो गए हैं जो कि पहले 479.77 रुपये थे।

इसे भी पढ़िए :  अब रेलवे में भी 'गिव अप' स्कीम ला रही है सरकार, सब्सिडी छोड़ने का विकल्प देने की तैयारी

वहीं गैर सब्सिडाइज्ड गैस सिलेंडर के दाम 73.5 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 524 रुपये से बढ़कर 597.50 रुपये हो गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  बजट में लग सकता है आम आदमी को झटका, सर्विस टैक्‍स 16-18 फीसदी कर सकती है सरकार

Click here to read more>>
Source: zee news