विवादों में रहने वाले एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर चर्चा में है, इस बार वे चर्चा में आजकल सुर्खियों में रह रहें राम रहीम मामले पर ट्वीट कर तंज कसने के कारण है। उन्होंने ट्वीट में ढोंगी धर्मगुरूओं के खिलाफ सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
ट्विटर पर ऋषि कपूर ने लिखा है, ढोंगी, चोर-लुटेरे और धोखेबाज बाबाओं पर अंधभक्ति। सरकार को इन ढोंगियों को कड़ी सजा देनी चाहिए। सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, गुरमीत, आसाराम, नित्यानंद सभी क्रिमिनल है।
Frauds.Blind faith in con people.Government must punish these fraudsters.Sukhwinder Kaur(Radhema)Gurmeet,Asaram,Nityananda.All Criminals! pic.twitter.com/1Sm2gqagBq
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
इससे पहले ऋषि कपूर ने गुरमीत समर्थकों पर भी हमला किया था। कोर्ट के फैसले के बाद राम रहीम के समर्थकों ने आगजनी और हिंसा की। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई है। ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा, डेरा की सभी संपत्तियों को बेचकर देश को हुए नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। गुरमीत के फॉलोवर्स को शर्म आनी चाहिए। इनके लिए कोई सम्मान नहीं है।
Attach all Dera properties and sell them to compensate the national loss by arson and vandalism. Shame Gurmeet followers. No respect for you pic.twitter.com/Tgl03SYTpt
— Rishi Kapoor (@chintskap) August 25, 2017
हालांकि कुछ दिन पहले ऋषि कपूर ने कहा था कि मेरे ट्वीट्स को गंभीरता से ना लिया जाएं। मैं खुद के लिए ट्वीट करता हूं।
आपको बता दें कि, कल ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस के आरोप में कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इसके बाद राम रहीम को जेल भेज दिया गया। सोमवार को कोर्ट राम रहीम की सजा पर फैसला सुनाएगा।