कपिल शर्मा पर नई मुसीबत, बीएमसी ने अवैध निर्माण को लेकर मामला दर्ज करवाया

0
कपिल शर्मा

 

दिल्ली:

रिश्वत संबंधी ट्वीट से विवाद पैदा करने वाले कामेडी कलाकार कपिल शर्मा के लिए उस समय और संकट पैदा हो गया जब ओशीवारा पुलिस ने आज यहां उपनगर गोरेगांव के अपने फ्लैट में कथित अनधिकृत निर्माण करने के लिए शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

इसे भी पढ़िए :  कपिल शर्मा विवाद बना राजनीतिक अखाड़ा, देखिए किसने लिया कपिल का पक्ष और किसने कहा छोड़ दो मुंबई ? cobrapost news room live

बृहनमुंबई महानगर पालिका के उप.इंजीनियर अभय जगताप ने इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत में जगताप ने आरोप लगाया था कि गोरेगांव में न्यू लिंक रोड पर डीएलएच एनक्लेव में एक फ्लैट के मालिक शर्मा ने नियमों का उल्लंघन किया और फ्लैट में अवैध निर्माण कराया।

इसे भी पढ़िए :  सलमान के घर के बाहर रोज करता था शौच, शिकायत करने पर बीएमसी में दिया ऑफर

पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर, शर्मा के खिलाफ महाराष्ट्र क्षेत्रीय टाउन प्लानिंग कानून के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसे भी पढ़िए :  कॉमेडियन कपिल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, एक और मुकदमा दर्ज

शर्मा के फ्लैट के अलावा महानगर पालिका ने इमारत के 15 अन्य फ्लैटों में भी नियमों का उल्लंघन पाया और इनके मालिकों को नोटिस भेजे हैं।