फिल्म निर्माता रामगोपाल वर्मा के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कहानी चुराकर बना डाली फिल्म!

0
रामगोपाल वर्मा
फाइल फोटो

शहर की एक अदालत ने 2009 के एक कॉपीराइट उल्लंघन मामले में फिल्मकार रामगोपाल वर्मा और फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। सिद्दीकी मुश्ताक मुहसिन ने अपनी याचिका में दावा किया है कि अगस्त 2009 में रिलीज हुई वर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अज्ञात’ उनकी लिखी एक कहानी पर आधारित थी। रोनी फिल्म के निर्माता थे।

इसे भी पढ़िए :  भंसाली मामले में बोले गिरिराज सिंह, हिम्मत है तो पैगंबर मुहम्मद पर बनाएं फिल्म

मुहसिन के वकील प्रदीप वालुजकर ने अदालत से कहा कि वर्मा को पिछले दो साल में जो सम्मन भेजे गए, उन्होंने उनका जवाब नहीं दिया। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट केके कुरंदाले ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  शशिकला पर बनने वाली फिल्म कर देगी सबको हैरान : राम गोपाल वर्मा

अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 31 मई को तय की।

एनडीटीवी इंडिया के सौजन्य से खबर 

इसे भी पढ़िए :  करण जौहर से 5 करोड़ लेने से सेना ने किया इंकार, पढ़े क्यो